Home आधी आबादी युवती से छेड़खानी, दो पक्ष भिड़े, पथराव, लाठी चार्ज, पुलिस समेत दर्जनों...

युवती से छेड़खानी, दो पक्ष भिड़े, पथराव, लाठी चार्ज, पुलिस समेत दर्जनों घायल

0

“पुलिस को देखते ही युवको ने पुलिस बल पर जमकर पथराव शुरु कर दिया। वहीं माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने युवको पर लाठी चार्ज कर दिया…..” 

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। कदमा थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी मामले में जमकर बवाल हुआ। युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्ष आपस मे भीड़ गए।POLICE PULICE 1

दोनों पक्ष के युवको ने एक दूसरे पर भुजाली से हमला कर दिया। इस वारदात में तीन युवक बुरी तरह गम्भीर रुप से घायल हो गए है।जिसे आनन फानन मे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अरविन्द्र कुमार और थाना प्रभारी जितेन्द्र ठाकुर भारी संख्या मे पुलिस बल लेकर घटना स्थल पहुंचे।

आक्रोशित लोगो को पुलिस ने शांत कराने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

कई पुलिस वालों को भी चोटें आई हैं। वही इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर कदमा भाटिया बस्ती मे भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version