Warning: explode() expects parameter 2 to be string, array given in /home4/enowxqmy/public_html/expertmedianews/wp-content/plugins/sneeit-framework/includes/articles/articles-query.php on line 102

BREAKING NEWS

मोदी के चार साल के कार्यकाल में देश की प्रतिष्ठा बढ़ीः रघुबर दास

मोदी के चार साल के कार्यकाल में देश की प्रतिष्ठा बढ़ीः रघुबर दास

झारखंड सरकार ने तीस प्रतिशत रायल्टी को पानी की योजनाओं में खर्च किया है। पांच सौ की आबादी वाले आदिवासी गांव में फेलोशिप योजना लागू करेंगे। झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता विकास की राजनीति के साथ है।”

cm pm dhanbad 2 एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को झारखंड पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां राज्य को 27,212 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा कि नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यकाल में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी। आज देश को दुनिया नजरअंदाज नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत ने अपने दुश्मनों को दूसरे देश में घुसकर जवाब देना जानता है। सर्जिकल स्ट्राइक का उदाहरण आपके सामने है। देश के हर कोने में विकास की किरण पहुंची है। हम सबका साथ सबका विकास की सोच रखते हैं।

सीएम ने कहा कि राज्य में क्षेत्र संप्रदाय और वंश की राजनीति होती है। इसी धरती के शिक्षा के नाम पर बड़ा काम करने वाले बिनोद बिहारी महतो जन्म लिए। उनके नाम पर हमारी सरकार ने विश्वविद्यालय खोला, जबकि उनके नाम पर राजनीति करनेवालों ने क्या किया सभी जानते हैं।cm pm dhanbad 1

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री झारखंड से बहुत स्नेह करते हैं। इसीलिए वे बिरसा की धरती पर आए हैं। उन्होंने अपने विजन को अमलीजामा पहनाकर पतरातू में पावर प्लांट खोला। 16 वर्ष से बंद खाद कारखाने का शिलान्यास कर अपना चुनाव के समय का वादा पूरा किया।

श्री दास ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों में तीन वर्ष में दस हजार लोगों को नौकरी दी गई। झारखंड प्राकृतिक संसाधन से भरपूर है। हमारा राज्य देश ही नहीं विकसित दुनिया के राज्यों की श्रेणी में आपके मार्गदर्शन में खड़ा होगा। झारखंड के बच्चों के लिए 31000 स्कूलों में बेंच डेस्क और बिजली पहुंचाई।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!