Home एक्सपर्ट मीडिया न्यूज ब्रजनेश चंद्र विद्यार्थी को मिली पटना महानगर भाजपा की कमान

ब्रजनेश चंद्र विद्यार्थी को मिली पटना महानगर भाजपा की कमान

0

हिलसा (चन्द्रकांत)। भारतीय जनता पार्टी ने हिलसा के युवा नेता को राज्य की राजधानी पटना की कमान सौपीं है। हिलसा के खड्डी लोदीपुर गांव निवासी ब्रजनेश चंद्र विद्यार्थी वर्तमान में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के  सदस्य हैं।

मुंगेर के जिला प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके श्री विद्यार्थी को अब भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

श्री विद्यार्थी के पूर्व पटना महानगर के प्रभारी बेतिया सांसद श्री संजय जयसवाल थे। उक्त घोषणा नारयण मेडिकल कॉलेज सासाराम में भाजपा के चार दिवसिय प्रशिक्षण वर्ग में किया गया। इस घोषणा से नालंदा जिला भाजपा के लोग काफी खुश हैं।

श्री विद्यार्थी को बधाई देने वालों में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, जिला अध्यक्ष रामसागर सिंह, जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रीना सिंह, हिलसा के नगर अध्यक्ष गौरव प्रकाश, ग्रामीण अध्यक्ष देवरत्न प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष यदुनंदन रविदास, हिलसा के प्रखंड प्रमुख रमेश चंद्र चौधरी, करायपरशुराय के अध्यक्ष सुधीर यादव,  पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, थरथरी के अध्यक्ष कन्हैया कुमार, परवलपुर के अतुल बर्धन, एससी के जिलाध्यक्ष सियाशरण आर्य, ब्रजलला यादव, संजय सागर, सुमन सिंह, पवन कुमार एवं पुरुषोत्तम जैन आदि शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version