Home देश बीडीओ के मौत पर गुस्से में संघ, मुख्य सचिव को 24 घंटे...

बीडीओ के मौत पर गुस्से में संघ, मुख्य सचिव को 24 घंटे का अल्टीमेटम, पढ़िए क्या है आरोप-मांग

0

वरीय अधिकारी मीटिंग में गाली गलौज करते हैं। अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। नौकरी से बर्खास्त कर देने की धमकी देते हैं। पूरे बिहार के बीडीओ को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है………”

KONCH BDO MURDER SUSIDE 1 1एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। गया के कोंच बीडीओ राजीव रंजन मौत मामले में न्यायिक जांच की मांग उठी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ ने इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि कोंच के बीडीओ राजीव रंजन ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। उन्हें वरीय अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित और मानसिक रूप से परेशान किया गया था। राजीव रंजन को तरह-तरह की यातना दी जाती थी।

लिहाजा संघ ने कहा है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच हो ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। संघ ने यह भी आरोप लगाया कि गया के डीएम घटना के 10 घंटे के बाद मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ ने मुख्य सचिव को 10 बिंदुओं का ज्ञापन भी सौंपा है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि अगर उनकी मांग को नहीं सुनी गई तो एक बार फिर संघ कड़े कदम उठाने को विवश होगा। समय सीमा में उनकी मांग को सुनी गयी तो वे लोग कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version