Home देश बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से AK-47 बरामद, छापामारी जारी

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से AK-47 बरामद, छापामारी जारी

0

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक गाँव लदमा अवस्थित घर से पुलिस को छापेमारी के दौरान AK-47 मिला है। ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। अभी विधायक के घर में छापेमारी चल ही रही है।

इस पर मोकामा के चर्चित बाहुबली विधायक अनंत सिंह का कहना है कि सरकार द्वारा उनको जान बूझकर परेशान किया जा रहा है। उनके पैतृक घर में सुबह 3:00 बजे से पुलिस के द्वारा छापेमारी की प्रक्रिया चल रही है।

MLA ANANT SINGH 1उनका आरोप है कि मुंगेर के सांसद ललन सिंह उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। कहीं ना कहीं एक बदले की भावना है। हमारी गलती है कि हमने मुंगेर से चुनाव लड़ा। वे नीतीश कुमार से गुहार लगाएंगे कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और यह सब बंद करें।

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह नीतीश सरकार और पुलिस पर आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने ने कहा कि 03:00 से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके पैतृक गांव लदमा में उनके घर को तोड़ रही है।

अनंत सिंह ने कहा कि सब सरकार के इशारे पर बदले की भावना से किया जा रहा है अनंत सिंह ने बाढ़ एएसपी लिपि सिंह पर भी बड़ा आरोप लगाया है।

अनंत सिंह ने कहा कि जदयू सांसद ललन सिंह के इशारे पर काम कर रही है लिपि सिंह। इलेक्शन लड़े थे, इसलिए ललन सिंह परेशान कर रहा है। लिपि सिंह को बाढ़ भेजा गया है तंग करने के लिए। उनके खिलाफ न कुर्की न जब्ती है। उसके बाद भी उनका घर 3 बजे से तोड़ रहे हैं।  

error: Content is protected !!
Exit mobile version