Home देश बदलते झारखंड की विचलित करने वाली यह भी एक सच्चाई!

बदलते झारखंड की विचलित करने वाली यह भी एक सच्चाई!

0

इस तस्वीर में जूठन खा रहा व्यक्ति पहले तो हमें विक्षिप्त लगा। मगर कैमरा से सामना होते ही यह उठ खड़ा हुआ और फिर जो कुछ कहा वह रुह कंपाने वाली है……………”

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। थोड़ी देर के लिए ये तस्वीर आपको विचलित कर सकती है। मगर बदलते हिंदुस्तान के बदलते झारखंड की ये भी एक सच्चाई है। वैसे यह तस्वीर तब और विचलित करनेवाली है, जब आप ये जानेंगे कि ये तस्वीर है कहां की।

जी हां, ये तस्वीर है बदलते झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री रघुवर दास और खाद्य आपूर्ति मंत्री के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री के गृह जिला जमशेदपुर का। जहां पेट की आग बुझाने के लिए यह व्यक्ति जूठन खाने को विवश है।jharkhand chauthi dunia 3

यह व्यक्ति बोलता भी है और पूरी तरह से सामान्य भी प्रतीत हो रहा है। खोमचे वाले जहां जूठन फेंक आए उसी जगह पर जूठन की ज्यादा मात्रा देख यह व्यक्ति उपमा खाकर अपने पेट की आग बुझाने पहुंच गया।

स्वाभिमानी  इतना कि मीडिया कर्मी उसे कुछ खिलाने के लिए ऑफर देते रहे, मगर यह व्यक्ति चलता बना।

वैसे लौहनगरी जमशेदपुर में ऐसे भूखों की लंबी फेहरिस्त आपको देखने को मिल जाएगी। जहां अहले सुबह सैकड़ों की तादाद में बच्चे और उनके परिजन लोगों के जूठन खाकर अपना पेट भरने को मजबूर हैं।

अब सवाल ये उठता है कि आखिर बदलते भारत के बदलते झारखंड का यह दृश्य समाज के उन राहमुमाओं और ठेकेदारों तक क्यों नहीं पहुंचती। वैसे बदलते भारत के बदलते झारखंड की यह एक कड़वी सच्चाई है जिसे पचा पाना सबके वश की बात नहीं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version