Home देश पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने टटोला यूं जनता का नब्ज

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने टटोला यूं जनता का नब्ज

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार पूरे भारत में भारत के मन की बात नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जमशेदपुर के एक होटल में भारत के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए।

साथ ही आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज के साथ  अन्य उद्यमी भी अपने मन की बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाया। ज्यादातर लोगों ने सलाह दी कि यह मन की बात अगर 2014 में सरकार बनने के बाद हुआ रहता तो 5 सालों में विकास हो जाता।

कई उद्यमियों ने सरकार की योजना को ढकोसला बताया। कहा योजना बनती है धरातल पर उतरती है, लेकिन उसका इंप्लीमेंट नहीं होता है। जिसके कारण सिर्फ योजना बन कर रह जाती है। और आम लोगों को फायदा नहीं होता।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उद्यमियों को समझाते हुए कहा कि आपकी बात उचित फोरम तक पहुंचाया जाएगा, साथ ही मन की बात में जो बात सामने आएगी, उस पर गहन चर्चा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी मिशन 2019 में के अपने घोषणापत्र में उसे शामिल करेगी। ताकि लोगों को और भारत की जनता को उसका फायदा मिल सके।

उधर पाकिस्तान पर हुए कार्रवाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपना रुख साफ कर दिया और कहा कि किसी भी कीमत पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं और उसी का यह जवाब है कि भारत ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version