Home देश पुलिस ने अफीम की फसल को यूं किया नष्ट

पुलिस ने अफीम की फसल को यूं किया नष्ट

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। सरायकेला जिले के तिरुलडीह थाना अंतर्गत बंदाबीर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर करीब 20 डिसमिल में लगी अफीम की खेती को तिरुलडीह पुलिस ने नष्ट कर दिया।

वहीं खेती करने वाले मनसा महतो व शिवचरण सिंह मुंडा के खिलाफ तिरुलडीह थाना में मामला दर्ज किया गया है।

तिरुलडीह थाना प्रभारी महाबीर उरांव ने बताया कि हमे गुप्त सूचना के  मिली थी, इसी के आधार पर बंदाबीर गांव में पहुंचकर अफीम की खेती को नष्ट किया गया।

वही तिरुलडीह थाना पुलिस अफीम की खेती करने वाले की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जल्द ही खेती कराने वाले को भी गिरफ्तार किया जायेगा।1 6

error: Content is protected !!
Exit mobile version