Home आस-पड़ोस ‘पक्षपाती हैं RCP सिंह की पुत्री ASP लिपि सिंह, थानाध्यक्ष मांग रहा...

‘पक्षपाती हैं RCP सिंह की पुत्री ASP लिपि सिंह, थानाध्यक्ष मांग रहा है वोट’

0

“एक ओर से जहां बाढ़ ASP लिपी सिंह, जो सत्तारुढ़ जदयू के वरीय नेता-सांसद आरसीपी सिंह की पुत्री है, वे अपने पिता, नीतीश सरकार और ललन सिंह के हुक्म पे पक्षपात कर रही है……”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह पर सीधे सत्तारुढ़ दल के हित में काम करने का खुला आरोप लगाया है।

anantअनंत सिंह ने आज बाढ़ में एक प्रेस-वार्ता कर पुलिस प्रशासन पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि हद की भी एक सीमा होती है, अब जुल्म हो रहा है। लोकतंत्र का हनन हो रहा है।

मोकामा विधायक ने कहा कि एएसपी झूठे आरोप गढ़ कर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने और झूठे मामलों में फ़साने का काम कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ मोकामा थानाध्यक्ष राजेश रंजन बिहार सरकार के मंत्री और मुंगेर से लोकसभा प्रत्यासी ललन सिंह की जी-हजूरी में दिन रात एक कर वोट मांगते फिर रहे है, और लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं मुखिया, पार्षद, शिक्षक आंगनवाड़ी महिलाओं पर जांच बिठाने का धमकी देते फिर रहे है।

अनंत सिंह ने कहा कि ललन बाबू सुन लीजिये, इस हरकत से बचा खुचा वोट भी आपके हाथ से फिसल रहा है। जैसे दिए की लौ बुझने से पहले भभकता है, महागठबंधन के कार्यकर्ताओ पर छापा, जांच और पकड़-धकड़ जैसी हरकत लौ बुझने की ही निशानी है।

सीएम पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश सरकार को यदि लगता है कि पुलिस और रंगदार से चुनाव जीत जायेगें तो उनकी गलतफहमी 23 मई को दूर हो जाएगी।

रही बात चुनावी व्यवधान से निपटने की तो उन्हें पता है कि ये लोकतंत्र है, जनता और चुनाव आयोग पर मेरा पूरा भरोसा है। मैं आयोग से अपील करता हूं कि आप इस पर संज्ञान लें।

error: Content is protected !!
Exit mobile version