Home देश नालंदाः विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरु, प्रधानमंत्री से मिले महामहिम

नालंदाः विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरु, प्रधानमंत्री से मिले महामहिम

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार में विधानसभा चुनाव  इसी वर्ष होने वाले हैं। माने तो  उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब जबकि स्पष्ट है कि भाजपा जदयू मिलकर एकसाथ चुनाव लड़ेंगे। संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी की गोटी सेट करने में लग गए हैं।

नालन्दा जिले से सोशल मीडिया में एक तस्वीर ट्रोल कर रही है जिसमे हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य जो कि राजगीर के कई बार पूर्व विधायक भी रहे हैं, अपने नवविवाहित पुत्र और पुत्रवधू के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिल रहे हैं।

a 5ज़ाहिर है कि चुनावी मौसम में कयासों का गर्म होना स्वाभाविक है। चर्चा शुरू हो चुकी है कि 173 राजगीर सुरक्षित क्षेत्र से टिकट के लिए तिकड़म लगाया जा रहा है। फिलहाल राजगीर सीट पर जदयू विधायक का कब्जा है, जिन्होंने 7 बार राजगीर के विधायक रहे वर्तमान महामहिम सत्यदेव नारायण आर्य को शिकस्त दी है।

फिलहाल नालन्दा जिले के सात सीट में 5सीट पर जदयू,एक सीट भाजपा और एक सीट राजद के कब्जे में है। जाहिर है कि भाजपा, जदयू के गठजोड़ से जिले के  राजगीर, नालन्दा, बिहारशरीफ, इस्लामपुर, हिलसा में समन्वय बनाना इन दोनो दलों के टेढ़ी खीर साबित होगी। क्योंकि इन सीटों पर टारगेट करके ही भाजपा जदयू अपनी ज़मीन मजबूत करने में लगे हैं।

भाजपा से कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, वीरेंद्र गोप सहित विभिन्न सीट पर तैयारी कर रहे लोगो को एडजस्ट करना काफी मुश्किल होने वाला है।

173 राजगीर सीट पर जदयू के विधायक रवि ज्योति को साइड कर महामहिम के परिवार को भाजपा का टिकट मिलेगा या नही, यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन सभी अपने अपने दलों के साथ जनता के नब्ज और नाड़ी को समझना शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version