Home आस-पड़ोस नगरनौसा थानेदार पर बड़ा आरोप, घूस लेकर नहीं की कार्रवाई, इसी से...

नगरनौसा थानेदार पर बड़ा आरोप, घूस लेकर नहीं की कार्रवाई, इसी से भड़का आक्रोश

0

आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरनौसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी पर घूस ले कर तत्वरित कार्रवाही नहीं करने का आरोप लगाया है। जबकि पीड़िता के परिजन द्वारा लिखित शिकायत घटना के दिन ही स्थानीय थाना में दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक पुलिसिया कार्यवाही शून्य है। इसी के चलते ग्रामीणों ने सड़क जाम किया है……..”

नगरनौसा(एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना के प्रेमन बिगहा गांव के पास राष्ट्रीय राजपथ दनियावां बिहार शरीफ 30 ए से राखी खरीद घर वापस लौट रही युवती को ब्लोरो बोलोरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।

nalanda crime 2 1इस वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और उग्र भीड़ ने स्थानीय पुलिस को भी  दौड़ा दौड़ा पीटा। जिसमें कई पुलिस कर्मियों को गम्भीर चोट आई है।

सूत्रों ने बताया कि प्रेमनबीघा गढिया पर गांव निवासी अंनत प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री शीला कुमारी को अज्ञात काला रंग के बोलोरो सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार के दिन अगवा कर लिया गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

जाम की खबर मिलते ही नगनौसा अंचलाधिकारी सुरेश कुमार, नगनौसा थाना, चण्डी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर उग्र ग्रामीणों को समझाने का अथक प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण युवती की सकुशल बरामदगी की मांग पर अड़े रहे।

यहां तक कि उग्र ग्रामीणों ने पुलिस को भी दौड़ा दौड़ा पीटा। खबर लिखे जाने तक जाम नही हटाया जा सका है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version