Home आस-पड़ोस ठेकेदारी नाम पर रंगदारी वसूलने के विरोध में सिलाव बाईपास जाम

ठेकेदारी नाम पर रंगदारी वसूलने के विरोध में सिलाव बाईपास जाम

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर ठेकेदारी के नाम पर बीच सड़क रंगदारी वसूलने से आक्रोशित लोगों ने सिलाव बाईपास जाम कर दिया है। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इस जाम में हजारों लोग फंसे हैं।

silao jam 2 सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के लोग जाम स्थल पहुंच गये हैं और उसे हटाने की मशक्कत कर रहे हैं। खबर लिखने तक भारी जाम लगी हुई है। लोग ठेकेदारी के नाम पर रंगदारी वसुलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खबर है कि रंगदारी वसूलने वाले बाईपास रोड पर आकर सभी वाहनों से मनमाना राशि वसूलते हैं। जिसे लेकर यहां आये दिन मारपीट की घटना होते रहती है। आज फिर कुछ वाहनकर्मियों के साथ मारपीट की घटना हुई है। इसे लेकर पुलिस पर ढूलमुल रवैया अपनाने का आरोप है।

इधर सिलाव थाना प्रभारी राजेश कुमार चौधरी ने एक्सपर्ट मीडिया न्यूज को बताया कि सिलाव नगर पंचायत द्वारा निर्धारित वाहन पड़ाव की ठेकेदारी दी गई है। लेकिन ठेकेदार के लोग बाइपास पर सभी वाहनों से वसूली करते हैं। इसी को लेकर विवाद हुआ है। आपसी मारपीट-झंझट भी हुई है।

थाना प्रभारी ने कहा कि निर्धारित स्थान से अलग वसूली करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने शीघ्र ही जाम हटा दिये जाने की बात कही।

error: Content is protected !!
Exit mobile version