Home हमारी नजर जमुई नगर थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जमुई नगर थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0

“DIG मनु महाराज ने जांच के बाद मामले को सही पाते हुए जमुई नगर थानाध्यक्ष सिंघेश्वर पासवान समेत सभी छः पुलिस कर्मियों को निलंबित कर विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है….”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज ने जमुई नगर थानाध्यक्ष सिंघेश्वर पासवान समेत कुल छः पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

सभी निलंबित पुलिस कर्मियों पर एक युवक को गिरफ्तारी के बाद थाने में जमकर पिटाई का आरोप है। सम्बंधित पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शहर के पंच मंदिर में एक युवक ने गिरफ्तारी के बाद खुद को जमकर पिटाई किये जाने का आरोप थानाध्यक्ष सिंघेश्वर पासवान,एएसआई मुकेश सिंह समेत कुल छः पुलिस कर्मियों पर लगाया था।

पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने मामले की जांच का जिम्मा मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनु महाराज को सौंपा था।

मनु महाराज ने जांच के बाद मामले को सही पाते हुए जमुई नगर थानाध्यक्ष सिंघेश्वर पासवान समेत सभी छः पुलिस कर्मियों को निलंबित कर विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर डीआईजी मनु महाराज के इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जमुई पुलिस अधीक्षक ने झाझा के सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर राजेश शरण को जमुई नगर थानाध्यक्ष की कमान सौंपी दी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version