Home देश कांग्रेसियों में जोश भरने सरायकेला पहुंचे सुबोध कांत

कांग्रेसियों में जोश भरने सरायकेला पहुंचे सुबोध कांत

0

“आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है…”

सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सभी राजनीतिक दल पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक अपने सभी कमेटियों को मजबूत करने में जुटी है।

आज सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी आज चांडिल में बैठक कर प्रखंड और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कैसे मजबूत किया जाए इसके लिए रणनीति बनाई।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने प्रखंड एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोध कांत सहाय ने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ काम करने की बात कही। साथ ही जनसंपर्क अभियान तेज करने की बात भी नेताओं ने कही।

error: Content is protected !!
Exit mobile version