Warning: explode() expects parameter 2 to be string, array given in /home4/enowxqmy/public_html/expertmedianews/wp-content/plugins/sneeit-framework/includes/articles/articles-query.php on line 102

BREAKING NEWS

अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

“महिला के एक हाथ में गोदने से रीना लिखा हुआ है। जिससे यह साफ हो गया है कि उक्त महिला का नाम रीना है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के आस पास होगी।”

jamui1जमुई (अंजुम आलम)।  टाउन थाना क्षेत्र के डूंडो गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सुबह जब ग्रामीण बाहर निकले तो खून से लथपथ एक महिला का शव देख कर टाउन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए ग्रामीणों से उसकी पहचान करानी चाही, लेकिन गांव वाले उसे पहचानने से इंकार कर गए। जिस कारण मृतक महिला की पहचान नही हो सकी।

वहीं जांच के दौरान पता चला कि महिला के एक हाथ में गोदने से रीना लिखा हुआ है। जिससे यह साफ हो गया है कि उक्त महिला का नाम रीना है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के आस पास होगी।

वहीं घटनास्थल पर महिला के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। जिससे महिला के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज करते दिखी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि डूंडो के ग्रामीणों द्वारा शव की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

हत्या क्यों हुई और  मृत महिला कहां की है, इन उलझन को सुलझाने में पुलिस जुटी है और महिला की पहचान के लिए जिले के सभी थानों के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के थानों को भी मृतका की तस्वीर भेज दी गई है। इनके अलावे भी पुलिस अन्य तरीके से महिला की पहचान में जुटी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!