Home गांव-देहात ससुराल में हुआ अपमान तो युवक ने जहर खाकर कर ली खुदकुशी

ससुराल में हुआ अपमान तो युवक ने जहर खाकर कर ली खुदकुशी

0

नगरनौसा, नालंदा (INR)। ससुराल में  अपना अपमान होता देख एक युवक ने कीटनाशक दवा खा अपना जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव की है। उसकी पहचान औंगारी धाम थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी हीरा राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक प्रिंस कुमार औंगारी धाम थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी हीरा राम का पुत्र हैं। उसकी शादी एक साल पहले नगरनौसा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी प्रमोद राम के पुत्री रीना देवी के साथ हुआ था।

कुछ दिन पहले ही पति-पत्नी में अनबन हो गया था। पत्नी गुस्से से अपने मायके आ गई थी। कुछ दिन बाद पति प्रिंस कुमार अपनी पत्नी रीना देवी को मना विदा करने अपने ससुराल हाजीपुर आया था।

मृतक प्रिंस कुमार जब अपने पत्नी को मनाने अपने ससुराल नगरनौसा थाना क्षेत्र के हाजीपुर आया तो ससुराल वाले लोग ने मिल प्रिंस कुमार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज करने लगे।

पत्नी रीना देवी को भी अपने साथ न देख ससुराल में हुआ अपमान प्रिंस सह न सका और घर से बाहर निकल मकई के खेत मे जाकर कीटनाशक दवा खा लिया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रिंस के ससुराल वाले प्रिंस को आनन फानन में डियावां ले गए, जहां डॉक्टर ने रेफ़र कर दिया।प्रिंस को ले ससुराल वाले घर हाजीपुर ले आये।  फ़िर पुनः प्रिंस को हिलसा ले जाने लगे कि रास्ते मे ही प्रिंस की मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version