Home देश राजगीर विपुलागिरी पर नाबालिग संग 5 दरिंदों ने किया था गैंगरेप, पुलिस...

राजगीर विपुलागिरी पर नाबालिग संग 5 दरिंदों ने किया था गैंगरेप, पुलिस हिरासत में 4 बदमाश

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क टीम। अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी  राजगीर के मखदूम कुंड के सामने विपुलागिरी पर्वत पर एक नाबागिल युवती के साथ गैंगरेप की कलई खुल गई है।

राजगीर पुलिस ने इस शर्मनाक वारदात के मामले में अब तक 4 स्थानीय युवकों को दबोचा है। गैंगरेप की शिकार पीड़िता राजगीर के ही नई पोखर ईलाके की रहने वाली है। वह विगत 16 सितंबर की सुबह घर से पढ़ने कोचिंग निकली थी।rajgir gang rape11

इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ राजगीर कुंड की ओऱ जा रही थी कि अचानक अंबेदकर नगर के पास 10-12 बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू दिखाकर मारपीट करते हुए विपुलागिरी पर्वत पर ले गए और बारी-बारी से 5 दरींदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उस वारदात के बाद से पीड़िता नाबालिग बच्ची काफी डरी सहमी दिख रही है।

इस वारदात के बाद पीड़िता के परिजन पुलिस शिकायत सिर्फ इसलिए नहीं किये कि पुलिस पीड़िता बच्ची को तमाशा बना देती और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती। जैसा कि अक्सर करते आई है।

परिजनों के इस तरह के बयान से साफ लगता है कि राजगीर में पुलिस-प्रशासन पर से आम जन का भरोसा उठ गया है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि वायरल वीडियो देखने के बाद आज पीड़ता के पिता ने राजगीर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।   

error: Content is protected !!
Exit mobile version