Home हमारी नजर मानपुर थानाध्यक्ष सस्पेंड, मनोरंजन राय होगें नये प्रभारी

मानपुर थानाध्यक्ष सस्पेंड, मनोरंजन राय होगें नये प्रभारी

0

बिहारशरीफ (राजीव रंजन)। नालंदा एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने अवैध बालू खनन के कारोबार व अन्य अपराध में अपनी संदिग्ध भूमिका को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे मानपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अब  मनोरंजन राय मानपुर के नये थानाध्यक्ष होगें।

इसकी पुष्टि एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने  दूरभाष पर की है।

नए मानपुर थानाध्यक्ष मनोरंजन राय…..

बता दें कि गत दिनों मानपुर थाना क्षेत्र के छबीलापुर गांव निवासी विनोद पासवान की  दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें थाना क्षेत्र के लोग पदस्थापित थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह की कार्यशैली पर सीधी उंगली उठा रहे थे।

इसके पूर्व भी अवैध बालू खनन कारोबार व अन्य अपराधों में निवर्तमान थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह हमेशा विवादों में घिरे रहे हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version