Home देश श्री सत्यपाल मल्लिक बने बिहार के महामहिम

श्री सत्यपाल मल्लिक बने बिहार के महामहिम

0

नई दिल्ली। महमहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज शनिवार को बिहार के नए राज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रहे सत्यपाल मलिक को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है।

बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। असम में जगदीश मुखी की नियुक्ति हुई है।

इसी तरह गंगा प्रसाद को मेघालय और बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु की जिम्मेदारी मिली है।

बता दें कि अभी तक महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव वहां का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version