Home झारखंड बेटा गया पार्टी, घर बना श्मशान, 70 साल की विक्षिप्त मां जल...

बेटा गया पार्टी, घर बना श्मशान, 70 साल की विक्षिप्त मां जल कर हुई राख

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना के बाद ईलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मकदमपुर स्थित आईच बिल्डिंग की है। जहां एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव जली अवस्था में पाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

शव की स्थिति देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वृद्ध महिला पूरी तरह से जलकर राख हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही घर के परिजनों ने परसुडीह पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां पुलिस के वरीय पदाधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।MA HUI RAKH 11

महिला के पुत्र देबू आईच के अनुसार उनकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, घटना कैसे घटी है उन्हें कोई जानकारी नहीं है। रात के वक्त वे पार्टी में गए हुए थे पार्टी से आने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गए। सुबह जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने अपनी मां को जली अवस्था में पाया और उसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी।

इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बचे अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई है।

विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि वृद्ध महिला के जलने की सूचना पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी और परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

उन्होंने बताया बचे अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला पूरा साफ हो पाएगा हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से केरोसिन का डब्बा बरामद किया है।

 सवाल उठता है  कि आखिर एक महिला की लाश मोहल्ले के छत पर पूरी रात जलती रही और किसी को इसकी भनक नहीं लगी। क्या ऐसा हो सकता है।

सवाल कई हैं, जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिल सकता है। मगर एक विक्षिप्त भी अगर मरने लगे तो वो शोर अवश्य करता है। तो क्या बुजुर्ग महिला आग की तपिश को सहन करती रही।

error: Content is protected !!
Exit mobile version