Home देश बेखौफ बदमाशः बाढ़ विस्थापितों पर हमला, 1 युवक की मौत 8 पीड़ित...

बेखौफ बदमाशः बाढ़ विस्थापितों पर हमला, 1 युवक की मौत 8 पीड़ित घायल

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। वेशक सीएम नीतीश कुमार और उनके चहेते डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय  कितने भी गाल बजा लें, बिहार में लगातार अपराधियों का तांडव जारी है। बीती रात मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों को निशाना बनाया गया।

यह वारदात राम नगर क्षेत्र के बांक पंचायत की है। यहां झारखंडी काली स्थान में अपने मवेशियों के साथ शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए हैं।

दरअसल अलग-अलग जगहों से विस्थापित होकर बाढ़ पीड़ित अपने मवेशियों के साथ विभिन्न इलाकों में शरण लिए हुए हैं। ऐसे ही 10 लोगों के एक समूह ने अपने दर्जनों मवेशियों के साथ राम नगर क्षेत्र के ही बांक पंचायत के झारखंडी काली स्थान में अपना अस्थायी बसेरा बना लिया है।munger flood victims attacked one dead many injured 1

इसी जगह पर बीती देर रात कुछ अज्ञात अपराधियों ने इन पर सोए हुए अवस्था में धारदार हथियार से वार कर दिया। इस घटना में  21 वर्षीय बीडिओ यादव की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी अनिल यादव ने बताया कि बीती रात वे लोग सो रहे थे। तभी देर रात करीब 12 बजे लगभग 5 की संख्या में आए अपराधियों ने उन सभी पर अचानक धारदार हथियार से वार कर दिया।

इस घटना में घायलों का इलाज मुंगेर के सदर अस्पताल में चल  रहा है। ये सभी विस्थापित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मई पंचायत के तौफीर दियारा करारी टोला के रहने वाले हैं।

बाढ़ विस्थापितों का कहना है कि गांव में आई बाढ़ के कारण उन्होंने अपने परिवार और मवेशियों के साथ उक्त स्थान पर शरण ले रखी है। इसे लेकर अक्सर स्थानीय लोग यहां से जाने को कहते हैं।

इस बात को लेकर बाढ़ पीड़ितों और स्थानीय लोगों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। 10 दिन पहले भी इन लोगों से स्थानीय लोगों का विवाद हुआ था।    

error: Content is protected !!
Exit mobile version