Home देश फागू बने बिहार के गवर्नर, लालजी गए एमपी, अन्य कई हुए ईधर-उधर

फागू बने बिहार के गवर्नर, लालजी गए एमपी, अन्य कई हुए ईधर-उधर

0

एक साथ कई राज्यपालों का तबादला किया गया है। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है…”

LALJI TANDANएक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का तबादला शनिवार को हो गया हैं। टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया हैं। वही, फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया हैं। आनंदी बेन पटेल को यूपी का राज्यपाल बनाया गया हैं।

जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल होंगे। वही, आरएन रवि को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।

आर एन रवि को नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी। जब यह सभी अपने संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर दी गई है।

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तबादला कर उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर कर दी गई है।

जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल, रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन व घोसी विधानसभा से छह बार विधायक रहे फागू चौहान बिहार के नये राज्यपाल होंगे।

फागू चौहान का जन्म आजमगढ़ के शेखपुरा में एक जनवरी, 1948 को हुआ था। उनके पिता का नाम खरपत्तु चौहान था। उनकी पत्नी का नाम मुहारी देवी है। उनके तीन लड़के और चार लड़कियां हैं।

पिछड़ी जाति से आनेवाले फागू चौहान वर्ष 1985 में पहली बार दलित किसान मजदूर पार्टी से घोसी विधानसभा से विधायक बने।

इसके बाद वह जनता दल के टिकट पर 1991 में विधायक चुने गये। वर्ष 1996 और 2002 में वह बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वह बहुजन समाज पार्टी में चले गये और बसपा के टिकट पर वर्ष 2007 में घोसी विधानसभा की सीट जीती। इसके बाद वह वर्ष 2017 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जाति का बीजेपी में बड़ा चेहरा होने के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन भी बनाया गया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version