Home गांव-देहात छठ घाट जा रहे दो लोगों को एक साथ गोलियों से भूना,...

छठ घाट जा रहे दो लोगों को एक साथ गोलियों से भूना, मौत

0

राजगीर (नीरज)। नालंदा जिले के राजगीर थानान्तर्गत धर्मपुरा गांव में 2 लोगों की गोली मार कर हत्या कर डालने की सूचना है। यह घटना मंगलवार की शाम करीब 5 बजे की है।

RAJGIR DUBLE MURDER 1दोनों मृतक धर्मपुरा गांव के ही स्व. हरेन्द्र सिंह के पुत्र दिक्षा सिंह(65) और स्व. नरेश सिंह के पुत्र संजीव सिंह उर्फ जिपा(35) बताए जा रहे हैं। इस वारदात के बाद आसपास में भय का महौल देखा जा रहा है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह वारदात उस समय हुई, जब दीक्षा सिंह और संजीव सिंह छठ घाट पर अर्घ देने के लिए अपने घर से निकले। अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। अचानक गोली की बौछार के बीच दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

छठ महपर्व के दौरान इस दोहरी हत्याकांड के पिछे आपसी पुरानी अपराधिक रंजिश बताई जा रही है। मृतकों के इतिहास भी अपराधिक प्रवृति के बताए जा रहे हैं। दोनों मृतक करीब 2 दशक बाद पहली बार इस छठ पर्व में गांव आया हुआ था।

error: Content is protected !!
Exit mobile version