Home समस्या कमलेश की जगह संजय बने नगरनौसा थानाध्यक्ष

कमलेश की जगह संजय बने नगरनौसा थानाध्यक्ष

0

नगरनौसा (नालंदा)। नालंदा पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने 2009 बैच के दरोगा  संजय कुमार वर्मा को नगरनौसा थाना का कमान सौपा हैं। कमान मिलने के 24 घंटा के अंदर संजय कुमार वर्मा ने नगरनौसा थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में गुरुवार के दिन पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के वाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की। उसके बाद थाने का जायजा लिया। साथ ही नए थानाध्यक्ष ने नगरनौसा थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल करते हुए महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा की।

बता दें कि नगरनौसा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष कमलेश सिंह को कर्तव्य हीनता के आरोप में नालंदा पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने सस्पेंड कर दिया था।

थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा  पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ आरक्षी अधीक्षक ने जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पुरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, प्रदेश में लागू पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करना, जगह-जगह अवैध ढंग से वाहनों की पार्किग से लगने वाले जाम की भयावह समस्या से आमलोग को छुटकारा दिलाना एवं जनसंवाद बहाल करना पहली प्राथमिकता होगी।

पद संभालते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा पैक्स अध्यक्ष व जदयू नेता  सुबोध  प्रसाद के हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गए।थानाध्यक्ष पैक्स अध्यक्ष व जदयू नेता  सुबोध  प्रसाद के गांव एवं घटनास्थल का दौरा कर कई विन्दुओं पर जांच की। जांच से लौटने के बाद थाने मे पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version