Home देश इधर घंटों बिलबिलाते रहे भाजपाई, उधर लग्जरी एसी में मस्त रहे मंत्री-अध्यक्ष

इधर घंटों बिलबिलाते रहे भाजपाई, उधर लग्जरी एसी में मस्त रहे मंत्री-अध्यक्ष

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बड़ी आशा-उम्मीद  के साथ नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के कारगिल चौक पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की एक कार्यक्रम में नवादा जाने के क्रम में जोरदार स्वागत करने को लेकर कड़ी धूप में दो-तीन घंटे से इंतजार कर रहे थे भाजपा के कार्यकर्ता।

लेकिन लग्जरी एसी गाड़ी से न तो स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे नीचे उतरे और न ही बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय। दोनों कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर उतर कर स्वागत कराना मुनासिब नहीं समझा। शायद वे अब जमीनी नेता से मंत्री की कुर्सी तक जो पहुंच गए हैं।bjp minister nityanand 1

इतना ही नहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे गाड़ी रोकने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं की तरफ विशेष ध्यान न देकर पेपर पढ़ने मे ही मशहूर रहे। इस कार्यशैली को देख कर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गया।

इसी दौरान भाजपा के नेता सह नालंदा विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार और छोटे मुखिया ने कहा कि जब से जदयू के साथ गठबंधन हुआ है, उस समय से नेताओं के द्वारा नालंदा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। अगर इस तरह का व्यवहार कार्यकर्ताओं के साथ बना रहा तो आने वाले लोकसभा के चुनाव में प्रतिकूल असर पड़ सकता है और भाजपा के कार्यकर्ता अपने मान और सम्मान के लिए अपना रुख पलट सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी पार्टी का रीढ़ कार्यकर्ता होता है और कार्यकर्ता को निराश कर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। जैसे सेना या बिना फौज के जंग नहीं जीता जा सकता है।

उन्होंने कहा कि तीन-चार घंटा बिहार शरीफ कारगिल बाईपास पर इंतजार करने के बावजूद जोरदार तरीके से प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का स्वागत किया गया। इसके बावजूद भी वह कार्यकर्ताओं के बीच नहीं आ सके, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा एवं रोष है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version