अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      सिलेंडर फटने से महिला की मौत, पुत्री-पति की हालत गंभीर

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जमशेदपुर जिले के परसुडीह थाना अंतर्गत गायत्री नगर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।

      सभी घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया। जहां ज्योति देवी नामक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं 8 वर्षीया खुशी एवं रंजन चौरसिया, जो परिवार के मुखिया हैं की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

      बताया जा रहा है कि खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर फटने से यह घटना हुई है। लेकिन सूत्र बताते हैं की बड़े सिलेंडर से गैस की अदला-बदली करने के क्रम में यह घटना घटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।Untitled 1

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!