अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      कांग्रेस की किसान आक्रोश रैली की मंच पर सरेबाजार देखिए बार-बालाओं की ‘लैला मैं लैला…’

      सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। एक तरफ पूरे देश की तरह झारखंड में भी कांग्रेस पार्टी नए कृषि बिल को लेकर किसानों के साथ खड़ा होने का दावा कर रही है, वहीं पार्टी की किसाान से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित जन आक्रोश सभा में बार-बालाओं के अश्लील नाच खूब ट्रोल हो रहे हैं।

      खबर है कि बीते गुरुवार को कुकडु प्रखंड क्षेत्र के कुकडु साप्ताहिक हाट में कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी पहुचे।

      जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सड़क, बिजली, पानी सहित राज्य के चौमुखी विकास करने की बात कही और मंच से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को जनविरोधी बताया।

      वहीं मंत्री के जाते ही किसान जन आक्रोश रैली का मंच कांग्रेसियों की फुहड़ता की मिसाल बन गई। उस मंच पर बार बालाओं ने ‘लैला मैं लैला’ की धुन पर खूब अश्लीलता परोसे।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dwxM3vbpqR8[/embedyt]

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!