अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      शर्मनाकः ईलाज के अभाव में डॉ. गिरधारी राम गौंझू की अकाल मौत

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। रांची विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिधारी राम गौंझू का गुरुवार को निधन हो गया है।

      जानकारी के अनुसार डॉ गिरिधारी राम गौंझू को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

      उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल, सेंटेविटा हॉस्पिटल और गुरुनानक अस्पताल में दाखिल करने के लिए ले जाया जाया गया था।

      लेकिन कोविड जांच नहीं होने की बात कह कर किसी अस्पताल प्रबंधन-चिकित्सक द्वारा उनका दाखिला नहीं लिया गया।

      इसके बाद उन्हें कोविड जांच के लिए ले जाया गया, लेकिन इसी दौरान उनका निधन हो गया।

      डॉ. गिरिधारी राम गौंझू नागपुरी भाषा के अच्छे जानकार थे। उनकी कई किताबें भी प्रकाशित हुई हैं।  

      डॉ. गिरिधारी राम गौंझू सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!