अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      यूं अंतिम सांसे गिन रहा बीमार बुजुर्ग, मदद नहीं कर रहा सहरसा प्रशासन

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। यह तस्वीर बिहार के सहरसा के मेहसी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग देवकृष्ण ठाकुर उर्फ मेदन ठाकुर की है। इनका घर मेहसी गर्ल्स हाई स्कूल के बगल में है। वह गंभीर रुप से बीमार हैं। उनकी पत्नी नहीं हैं और दोनों पुत्र जमशेदपुर में नौकरी करते हैं।

      ताजा स्थिति यह है कि वे बिस्तर से नहीं उठ पा रहे हैं। सारा क्रिया-क्रम बिस्तर पर ही कर रहे हैं। अंतिम सांसे गिन रहे हैं। आस-पड़ोस के कुछ लोग कोरोना के भय से देखने नहीं जा रहे हैं तो कुछ लोग अकेले होने के कारण, ताकि कोई इल्जाम न लग जाए।

      बुजुर्ग का बड़ा पुत्र चंद्रशेखर ठाकुर और छोटा पुत्र का नाम धनंजय ठाकुर दोनों झारखंड के सरायकेला के आदित्यपुर में रहते हैं। बड़ा पुत्र चंद्रशेखर ठाकुर का मोबाइल नम्बर 8340644285 है एवं बुजुर्ग के गांव में संपर्क हेतु मोबाइल नम्बर 7992263770 बताया जाता है।

      श्री ठाकुर के पुत्र ने बताया कि इस लॉकडाउन में उनका जाना संभव नहीं हो रहा है। उन्होंने मदद के लिए मेहसी थाना पुलिस, मेहसी प्रखंड-अंचल से लेकर मेहसी अनुमंडल पदाधिकारी और सिविल सर्जन से संपर्क किया और गुहार लगाई, लोकिन कोरोना का किसी कर्मवीर के कान में जूं नहीं रेंग रहा है।saharsa mehsi corona 1 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!