Home आस-पड़ोस चंद घंटो में दिखा खबर का असर, प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने लिया...

चंद घंटो में दिखा खबर का असर, प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने लिया संज्ञान, जिलाध्यक्ष ने जारी किया शोकॉज

0

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के बैनर के तहत जागरूकता अभियान चलाने वाले भाजपाइयों के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष से जवाब-तलब किया है।

इधर जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव द्वारा पूर्व आरआईटी मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद झा, ललन शुक्ला, राजू सिंह को शो कॉज पत्र जारी किया गया है। जिसके तहत पूछा गया है कि किन परिस्थिति में यह प्रचार-प्रसार किया गया है।

two law in saraikela 1वहीं आरआईटी मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी कारण बताओ पत्र जारी करते हुए पूछा गया है कि मंडल के पदाधिकारियों द्वारा इस तरह के काम कैसे किए गए,उसके बारे में बताने को कहा गया है।

वैसे इस प्रचार प्रसार कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन शुक्ला, राजू सिंह, दिनेश शर्मा, श्याम बाबू दास आदि उपस्थित थे। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा तत्काल जिलाध्यक्ष को मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने उक्त कार्रवाई की है।

बता दें कि कोविड 19 की रोकथाम के लिए जिले के आरआईटी मंडल भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पोस्टर के साथ आरआईटी इलाके के दुकानों व मकानों में पोस्टरबाजी की थी। जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था।

वैसे एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क के खुलासे के बाद भाजपा प्रदेश आलाकमान ने संज्ञान लिया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version