अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से सकते में टाटा स्टीलकर्मी

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भले वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान उपजे हालातों के बीच देश में लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न हुई। भले पूरे देश में लॉकडाउन के कारण उद्योग- धंधे कल कारखाने वगैरह पिछले 28 दिनों बंद पड़े हैं, लेकिन टाटा स्टील इस लॉकडाउन में भी अपना उत्पादन जारी रखे हुए है।

      tata steel news 1वैसे इस कंपनी के लिए यह जरूरी भी है, क्योंकि स्टील उद्योग के लिए प्लांट बंद कर देना मतलब भारी भरकम नुकसान।

      टाटा स्टील के कर्मियों को लॉकडाउन के दौरान कंपनी आने जाने के लिए रियायत दी गई थी, लेकिन कल से सरकारी दफ्तरों के खुलते ही जमशेदपुर जिला प्रशासन ने टाटा स्टील के वैसे कर्मियों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है, जो बाईक से ड्यूटी पहुंच रहे हैं।

      वैसे आज से इस अभियान की शुरूआत कर दी गई है। जहां जिला प्रशासन के निर्देश पर आज ड्यूटी से निकल रहे कर्मियों को साकची पुलिस ने चेतावनी देकर कल से कार या कंपनी द्वारा किए गए व्यवस्था से ड्यूटी आने की चेतावनी दी गई।

      इस संबंध में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने साफ तौर पर कुछ भी बताने से मना कर दिया। वहीं जमशेदपुर पुलिस के इस रवैये से टाटा स्टील के कर्मियों में हड़कंप है। हालांकि कल क्या होगा, इस संबंध में संशय बरकरार है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!