अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      फड़फड़ाईए मत, चुपचाप घर में रहिए, कहीं नहीं है हरा, लाल-नारंगी घेरा है हर जगह

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार सरकार ने राज्य के नए इलाकों में कोरोना संक्रमण और प्रवासियों के आगमन को देखते हुए लॉकडाउन 3 में कोई विशेष छूट नहीं देने का फैसला लिया गया है। सरकार ने पूरे बिहार को रेड और ऑरेंज जोन में बांटा है। यानी कोई भी ग्रीन जोन नहीं होगा।

      बिहार के 5 जिले मुंगेर, रोहतास, बक्सर, पटना और गया रेड जोन में हैं। इस जोन में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। बाकी 33 जिले ऑरेंज जोन में हैं। सभी प्रकार की वस्तुओं के लिए ई-कॉमर्स की सेवाएं चलेंगी। 7 जिलों में 1 भी केस नहीं है फिर भी ये ऑरेंज जोन में हैं।

      पटना जिला रेड जोन में है। इसलिए लॉकडाउन 3 के दौरान कोई नई छूट नहीं मिलेगी। डीएम कुमार रवि ने कहा कि जिले में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी।lockdown 3 in bihar 2

      अन्य दुकानें, मॉल आदि पहले की तरह बंद रहेंगे। पास लेने के बाद मोटरसाइकिल पर केवल एक व्यक्ति और चारपहिया वाहन पर ड्राइवर के अलावा दो लोगों को बैठने की अनुमति होगी।

      लेकिन पहले की तरह ही प्रतिबंध जारी रहेगा। आपातकालीन या जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी भी एक्टिविटी की इजाजत नहीं है। बेवजह घरों से निकलने पर भी रोक है। ऑरेंज जोन में कुछ छूट दी गई है।

      जिला प्रशासन ही तय करेगा कि क्या खुलेगा। सैलून-पार्लर, पान दुकान, चाय स्टॉल, रेस्टोरेंट, मॉल, सिनेमा हॉल, स्कूल, कोचिंग, मंदिर, मस्जिद आदि नहीं खुलेंगे।

      मुंगेर में लॉकडाउन के चलते पर्यावरण साफ होने से विजिबिलिटी बढ़ी है। लाल दरवाजा स्थित रेलवे पुल से अब जमालपुर की पहाड़ी बिल्कुल साफ दिख रही है। लाल दरवाजा से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित जमालपुर की पहाड़ी श्रृंखलाएं व पीड़ पहाड़ पहले नहीं दिखती थी।

      lockdown 3 in bihar 3
      एक क्वांराटाइन सेंटर का निरीक्षण करते नालंदा सिविल सर्जन राम सिंह और उनकी टीम…

      बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 517 हो गई है। 38 में से 31 जिले कोरोनावायरस के संक्रमण के चपेट में आ गए हैं। कल 36 नए पॉजिटिव मिले। इनमें मुंगेर में 7 पॉजिटिव केस मिले हैं।

      इस तरह मुंगेर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 95 से बढ़कर 102 हो गई है। कोरोना मरीजों के मामले में मुंगेर राज्य में पहले नंबर पर है। 102 मरीजों में 87 लोग एक ही पॉजिटिव से संक्रमित हुए हैं।

      बक्सर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हो गई है। छह मरीज ठीक हुए हैं। जिले के कोरोना हॉट स्पॉट नया भोजपुर गांव के 10 लोग कोरोना संक्रमण से निजात पा चुके है।

      इस गांव में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 है। स्वास्थ विभाग व जिला प्रशासन इस गांव में लगातार कैंप कर राहत व बचाव कार्य चला रहा है।

      रेड जोन में होने के चलते रोहतास को लॉकडाउन-3 में कोई राहत नहीं मिली है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 है। रिक्शा, टैक्सी चलाने की इजाजत नहीं है। नाई की दुकान, ब्यूटी पॉर्लर बंद रहेंगे।

      जरूरी काम के लिए निजी वाहन वाहन से आने जाने की अनुमति होगी। कार में ड्राइवर के अलावा दो ही लोग बैठ सकेंगे। दोपहिया वाहन में एक शख्स बैठ सकेगा, यानी पीछे कोई नहीं बैठ पाएगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!