अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      मनोज तिवारी की पहली पत्‍नी ने सोशल मीडिया पर यूं वायरल की खास तस्वीरें

      मनोज तिवारी और रानी की शादी साल 1999 में हुई थी। दोनों की एक बेटी रिति है। मनोज तिवारी और रानी ने साल 2012 में अलग होने का फैसला किया था

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी ने मनोज तिवारी के साथ अपनी पुराणी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया है। ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। रानी तिवारी कभी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय थीं।

      Special pictures of Manoj Tiwaris first wife went viral on social media 2दोनों की एक बेटी भी है। रानी तिवारी ने कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में मनोज तिवारी भी उनके साथ हैं।

      मनोज तिवारी और रानी की शादी साल 1999 में हुई थी। दोनों की एक बेटी रिति है। मनोज तिवारी और रानी ने साल 2012 में अलग होने का फैसला किया था। मनोज तिवारी और रानी तिवारी के तलाक के पीछे श्वेता तिवारी का नाम आ रहा था।

      दोनों उस साल मशहूर टीवी शो बिग बॉस के घर में नजर आए थे। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद रानी ने मनोज से तलाक ले लिया था। बाद में मनोज तिवारी ने दूसरी शादी कर ली।

      रानी तिवारी मौजूदा समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। वो अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहती हैं। रानी तिवारी डायटीशियन हैं, साथ ही अपनी बेटी के नाम से रिति स्पोर्ट्स कंपनी भी चलाती है।

      यही कंपनी मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के कामकाज को मैनेज करती है। रानी इस कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। रानी के भाई अजय इस कंपनी का कामकाज देखते हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!