Home झारखंड 24 घंटे के भीतर छीनी कुर्सी, हटाए गए पांच विभाग के मुखिया

24 घंटे के भीतर छीनी कुर्सी, हटाए गए पांच विभाग के मुखिया

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क।  झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला सोमवार को हुआ है।

सोमवार को जारी सूची के अनुसार गिरिजा शंकर प्रसाद को अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम, सुधीर कुमार दास अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, राकेश कुमार विशेष कार्य पदाधिकारी राज्यपाल, कमलेश्वर नारायण को अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद के पद ट्रांसफर किया गया है।

इनमें से सबसे चौंकाने वाला तबादला सरायकेला-खरसावां जिले के डीआरडीओ सहित पांच-पांच विभागों को अकेले संभाल रहे अधिकारी मुश्तकीम अंसारी का हुआ है।

saraikela news

मुश्तकीम अंसारी ने शुक्रवार को ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया था। वैसे श्री अंसारी, डीसी के पीए, योजना पदाधिकारी औऱ गोपणीय शाखा के प्रभारी के तौर पर जिले में सेवा दे रहे थे।

शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद श्री अंसारी ने जिले के राशन डीलरों को सख्त हिदायत दी थी कि अगर कालाबाजारी करते हुए पकड़े जाएंगे तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्हें प्रियंका सिंह के जगह पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। श्री अंसारी प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कोल्हान प्रमंडल के सचिव के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version