अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      आदित्यपुर के श्रीनाथ होम्स से पंजाब का दुर्दांत अपराधी गैवी सिंह गिरफ्तार

      सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सरायकेला जिले में मंगलवार को पंजाब पुलिस ने दबिश दी। जहां मोहाली पुलिस ने सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से आदित्यपुर के श्रीनाथ होम्स में छुपकर रह रहे दुर्दांत अपराधी गैवी सिंह उर्फ विजय को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है।

      गैवी सिंह पंजाब के बटाला फिरोजपुर का रहने वाला है तथा पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में कई जघन्य वारदातों को अंजाम देकर वह आदित्यपुर में छुपकर रह रहा था।

      गैवी सिंह पर पंजाब प्रांत के विभिन्न जिलों से जुड़े कुल 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं।

      बताया जाता है कि पंजाब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी गैवी सिंह उर्फ विजय सरायकेला जिले के आदित्यपुर में छुप कर रह रहा है।

      इसी गुप्त सूचना के आलोक में पंजाब पुलिस की टीम आदित्यपुर पहुंची तथा आदित्यपुर थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड पर लेकर पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!