Home आस-पड़ोस मेयर के खिलाफ  उभरा जनाक्रोश, नगर निगम कार्यालय का घेराव

मेयर के खिलाफ  उभरा जनाक्रोश, नगर निगम कार्यालय का घेराव

0

वैश्विक महामारी के बीच आदित्यपुर नगर निगम लगातार विवादों में घिरता चला जा रहा है…

सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जिले के आदित्यपुर नगर निगम के मेयर के खिलाफ वार्ड 29 के लोगों ने निगम कार्यालय का घेराव किया।

एक तरफ जहां निगम के वार्ड 12 और 13 में पार्षदों और विधायक के खिलाफ पोस्टर बाजी कर लोगों ने पार्षद और विधायक पर भेदभाव का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ वार्ड 27 के लोगों ने भी निगम के मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव पर राशन देने में भेदभाव का आरोप लगाया।

ताजा मामला निगम के वार्ड 29 का है। जहां के लोगों ने आज नगर निगम पहुंच मेयर के खिलाफ जोरदार तरीके से विरोध जताया। इस दौरान डिप्टी मेयर के पास लोगों ने अपनी फरियाद भी सुनाई।

लोगों का कहना है कि उनके वार्ड पार्षद के निधन के बाद वे अनाथ हो गए हैं। 200 मीटर की दूरी पर मेयर का आवास है, लेकिन जब वे साफ- सफाई और राशन- पानी के लिए मेयर के आवास जाते हैं, तो उन्हें दुत्कार कर भगा दिया जाता है।

हालांकि डिप्टी मेयर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस गंभीर समस्या से वे क्षेत्र के लोगों को जल्द निजात दिलाएंगे और पार्षद की कमी को वे अपने स्तर से पूरा करेंगे।

बता दें कि वार्ड 29 में चुनाव होना है और लोग पार्षद के नहीं होने के कारण मेयर के पास फरियाद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन मेयर वैसे लोगों की ही सुन रहे जो चुनाव में उन्हें सहयोग करने का भरोसा दे रहे हैं।

ऐसे में क्षेत्र के लोग गंभीर दुविधा में है। फिलहाल डिप्टी मेयर के आश्वासन के बाद लोगों में उम्मीद की आस जगी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version