अन्य
    Wednesday, April 17, 2024
    अन्य

      नालंदाः अलग-अलग हुई हादसों में करंट से 3 लोग समेत 6 की मौत

      बिहार शरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नालंदा जिले के अलग-अलग स्थानों पर हादसों में आधा दर्जन लोगों की जान ले ली। बिन्द, इस्लामपुर व चंडी में करंट की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गयी। अस्थावां व इस्लामपुर में सड़क हादसे दो लोगों की मौत का कारण बन गये। इस्लामपुर में मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी। वहीं, नालंदा में एक अज्ञात महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

      तार जोड़ने के दौरान लगा करंट: बिन्द थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में करंट से रेहल यादव के 25 वर्षीय पुत्र विपिन यादव की जान चली गयी। परिजन ने बताया कि वह पंखा में बिजली का तार जोड़ रहा था।

      उसी दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन इलाज के लिए बिन्द अस्पताल ले गये। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गा। पत्नी रुबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

      तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया है। युवक पिकअप गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

      बिजली पोल से महिला को लगी करंट: इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भमौरा गांव में बुधवार की शाम बिजली प्रवाहित पोल के सम्पर्क में आकर महिला को करंट लग गया।

      इस हादसे में मनोज ठाकुर की पत्नी पूनम देवी की मौत हो गयी। पति ने बताया कि वह घर से बाहर किसी काम से निकली थी। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।

      करंट से रेलकर्मी की मौत: चंडी थाना क्षेत्र के योगिया गांव में बुधवार की रात घर का करकट ठीक करने के दौरान रेलकर्मी करंट की चपेट में आ गया। जिससे भागवत प्रसाद के पुत्र विपिन कुमार सिंह उर्फ प्रिंस की मौत हो गयी। वह चेन्नई में रेलवे विभाग में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था।

      परिजन अनुज कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान वह बीमार हो गया था। पटना में इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। ठीक होने के बाद घर आया था। ड्यूटी पर जाने के लिए शुक्रवार को ट्रेन का टिकट बना हुआ था।

      मंगलवार को आंधी के कारण छत पर रखा करकट इधर-उधर हो गया था। बुधवार की रात करकट ठीक करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पत्नी कंचन कुमारी बापू हाई स्कूल में शिक्षिका है। उसके दो बच्चे हैं।

      बाइक के धक्के से महिला की मौत: अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवापर गांव के पास गुरुवार को अनियंत्रित बाइक ने महिला को धक्का मार दिया। हादसे में तरवनी गांव निवासी रामनंदन रविदास की 62 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी की मौत हो गयी।

      ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पुत्र बलवापर गांव में दुकान चलाता है। महिला उसी के लिए खाना लेकर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया।

      ग्रामीणों ने बाइक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया। बिहारशरीफ ले जाने के दौरान उनकी मौत हो

      पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा दिया। सीओ के अनुसार कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

      गैंस टैंकलोरी की चपेट में आया बाइक सवार: इस्लामपुर बाजार के पटना रोड में गुरुवार को गैस टैंकलॉरी की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक चला रहा उसका भाई जख्मी हो गया है।

      हादसे के बाद लोगों ने मुआवजे के लिए सड़क जाम कर दी। मृतक बरदाहा गांव निवासी पलकधारी सिंह का पुत्र शिवपूजन चौधरी है।

      जख्मी शिबू चौधरी ने बताया कि वह भाई के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार से मिलने हिलसा गया था। वहां से लौटने के दौरान गैस टैंकलॉरी ने चकमा दे दिया।

      इससे बाइक समेत दोनों सड़क पर गिर गये। इसके बाद लॉरी ने उसके भाई को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

      इसके बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। सूचना पाकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी पहुंचे और समझाने की कोशिश की। पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार का चेक दिया गया।

      आपदा के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटाया। करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने टैंकलॉरी जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

      महिला ने जहर खाकर कर ली आत्म हत्या: नालंदा थाना क्षेत्र के माहुरी हॉल्ट के पास गुरुवार को पुलिस ने अज्ञात महिला को बरामद किया। महिला ने जहर खा लिया था।

      इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों की माने तो सुबह में महिला ने ट्रेन से कटने की कोशिश की थी।

      हालांकि, ट्रेन आते देखकर महिला पटरी से उठकर भाग गयी। थोड़ी देर बाद उसने जहर खा लिया। उसे तड़पते देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!