अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      अब मोदी पर नहीं रहा भरोसा, हेमंत पोस्टर ले घूमे यूं घुम रहे भाजपाई !

      “पूरी दुनिया कोरोना संकट के दौर में पीएम मोदी के नाम का डंका बजा रही है, लेकिन झारखंड के भाजपाइयों को मोदी से विश्वास उठ गया है…

      सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, यह खुद सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी मंडल भाजपाइयों का कारनामा कह रहा है।

      two law in saraikela 1जरा इन तस्वीरों को गौर से देखिए। ये सभी आरआईटी मंडल भाजपा के कार्यकर्ता हैं, जो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की अपील वाली बैनर तख्ती  लिए आरआईटी इलाके के घरों और दुकानों में पोस्टर लगाने निकले हैं। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर लगी है।

      अब ये हमारी तो हमारी समझ में नहीं आ रही है कि ये भाजपाई क्या कर रहे हैं। क्या आरआईटी मंडल के भाजपाइयों का मोदी मोह भंग हो गया या राजनीति की सुई भविष्य में किसी और दिशा में भटक सकती है।

      वैसे आरआईटी मंडल भाजपा कब कहां क्या कर देगी, यह कहना मुश्किल है। कभी इस मंडल के भाजपाई श्राद्ध में बचा भोजन मोदी आहार बना गरीबों को खिला देते हैं तो कभी एक दिन पूर्व जन्मदिन में बचा खाना गरीबों को बांटने पहुंच जाते हैं।

      लगता है कि कोरोनावायरस के संक्रमण के खौफ से अब ऐसे भाजपाईयों के संतुलन भी कुंद हो चला है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!