नालंदाः कोरोना की चपेट से वरीय राजद नेता हाजी मज़हर आलम की मौत

0
168

वेशक बिहारशरीफ से ऐसे व्यक्तित्व का असमय जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सोगरा वक़्फ़ इस्टेट के पूर्व मोतवल्ली व राजद नेता हाजी मजहर आलम की मौत कोरोना से होने की पुष्टि हो गई है। इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।biharsarif covid 19 rjd leader maut 1

बीती देर रात एनएमसीएच प्रशासन ने शव को परिजनों के हवाले किया। सरकारी एडवाइजरी के अनुसार इनके शव को बड़ी दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

उनके असामयिक मौत से पूरा बिहारशरीफ गम और मातम में डूबा हुआ है। इसके बाद से दुःख और शोक-संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

2-3 जुलाई की मध्य रात्रि उन्होंने पटना के एनएमसीएच में अंतिम सांस ली। वे करीब 52 वर्ष के थे। अपने पीछे 2 बेटे को छोड़कर गए हैं। मरहूम आलम राजद में प्रखंड से लेकर राज्य कमेटी तक के सदस्य रहे थे।

2 जुलाई की सुबह उन्हें सीने में दर्द के साथ ही सांस लेने में तकलीफ हुई। उसके बाद वे खुद से छत से नीचे उतर कर गाड़ी पर बैठे और पटना गए। परिवार के लोगों ने उन्हें नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में भर्ती कराया। वहीं उनकी मृत्यु हो गई।

उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार व आमजनों के अलावा पार्टी नेता सदमें में डूब गए हैं। हाजी मजहर आलम एक नेक दिल इंसान थे। अपने कार्यों और व्यवहार से सभी के दिलों में अलग जगह बना रखी थी।

हमेशा उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा अतिथि भाव की एक अनोखी मिसाल था। हमेशा वे दूसरों की मदद करने के लिए, चाहे वह मित्र हो, समाज का हो या संगठन का हो हरेक के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

जदयू के विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, विधान पार्षद प्रतिनिधि अखलाक अहमद व अन्य नेताओं ने कहा कि बिहारशरीफ के लोगों ने मजबूत सहारा खो दिया है। नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने कहा कि हाथ जुड़े हैं और मन अशांत है।biharsarif covid 19 rjd leader maut 2

राजद के प्रदेश महासचिव हुमायूं अख्तर तारिक ने कहा कि स्व. आलम जनता दल से लेकर राष्ट्रीय जनता दल तक मजबूत सिपाही रहे। पार्टी के हर कार्यक्रम में शामिल होते थे। अचानक चला जाना पार्टी के लिए खासतौर से व्यक्तिगत मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है।

शोक व्यक्त करने वालों में सीता शरण बिंद, सुनील यादव, पप्पू यादव, टनटन खान, सरफराज खान, खुर्शीद अंसारी, दीपक कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, महेन्द्र सिंह यादव, राकेश रौशन, नवल किशोर यादव, कमलेश कुमार, नगीना यादव, विजय यादव, मन्टू यादव, महफूज आलम, अमोद यादव, देवेन्द्र सिंह, उदय सिंह, सुनैन रविदास, राजमंती देवी, अमृता कुमारी व अन्य प्रमुख हैं।

स्व. आलम शुरू से राजद से जुड़े रहे। वे बिहार प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष, जिला 20 सूत्री के अध्यक्ष, राजद के जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, सोगरा वक्फ स्टेट के मोतवल्ली व अन्य पदों पर विराजमान हुए थे। उनकी मौत से सभी सदमा में हैं।