अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      नालंदा कोरोटाइन सेंटर पर हमला, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

      हमलावरों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के जिले नालंदा से एक बड़ी खबर मिल रही है। वहां नालंदा थाना क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर पर स्थानीय लोगों ने हमला किया और रोड़ेबाजी की है।

      स्थानीय न्यूज पोर्टल नालंदा लाइव के अनुसार नालंदा मोड़ के पास स्थित एक गेस्ट हाउस को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां कोरोना संदिग्धों को लाया गया था।

      इसके बाद अफवाह फैली कि यहां कोरोना संक्रमितों को लाया गया है। इसके बाद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध करने वालों में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

      इसकी सूचना पाकर राजगीर एसडीओ वहां पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने अचानक रोड़ा बरसाना शुरू कर दिया। रोड़ेबाजी के कारण अधिकारियों और पुलिसवालों को पीछे हटना पड़ा।

      सूचना पाकर जल्द ही भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गये। उससे पहले उपद्रवी  लोग भाग निकले।

      प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यहां घनी आबादी है और घनी आबादी के बीच सेंटर बनाना गलत है। यहां लाये गये संदिग्धों के कारण बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा है। संदिग्धों के आने की सूचना पर सैकड़ों लोग जमा हो गये और इसका विरोध करने लगे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!