23.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023
अन्य

    एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा संग वायरल फोटो को लेकर यूं सुर्खियों में आए एमएस धौनी

    भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को प्रियंका की मौत की खबर काफी दिनों के बाद पता चली थी। जिस समय प्रियंका की मौत हुई थी, उस समय धौनी टीम इंडिया के साथ दौरे पर थे। लेकिन जब दौरा खत्म हुआ तो धौनी जब रांची लौटकर आये तो गर्लफ्रेंड की मौत की खबर दोस्तों ने बतायी। इस खबर से धौनी काफी दुखी हुए और टूट गये थे…

    एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। टीम इंडिया को आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट में ट्रॉफी दिलाने वाले धौनी हमेशा खबर में बने रहते हैं। फैन्स उनके निजी जिंदगी के बारे में अधिक-से-अधिक जानना चाहते हैं। भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान में शुमार महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर सोशल मीडिया में चर्चा में हैं।

    MS Dhoni came in the headlines for viral photo with girlfriend 1वहीं, धौनी की जिंदगी के एक हिस्से से अब भी फैन्स वाकिफ नहीं हैं। साक्षी के साथ शादी करने से पहले धौनी की जिंदगी में एक और लड़की थी।

    धौनी के जिंदगी पर बनी फिल्म एमएस धौनी, द अनटोल्ड स्टोरी में भी इस लव स्टोरी को दिखाया गया था। धौनी की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा था। धौनी उससे काफी प्यार करते थे। बल्कि उससे शादी भी करना चाहते थे।

    लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। धौनी और प्रियंका एक हादसे की वजह से हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे से जुदा हो गये। दरअसल रोड सक्सीडेंट में धौनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका की मौत हो गयी थी।

    कई साल बाद अचानक धौनी की एक्स गर्लफ्रेंड की तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तसवीर में धौनी दिवंगत गर्लफ्रेंड प्रियंका के साथ नजर आ रहे हैं।

    मालूम हो कि धौनी को प्रियंका की मौत की खबर काफी दिनों के बाद पता चली थी। जिस समय प्रियंका की मौत हुई थी, उस समय धौनी टीम इंडिया के साथ दौरे पर थे। लेकिन जब दौरा खत्म हुआ तो धौनी जब रांची लौटकर आये तो गर्लफ्रेंड की मौत की खबर दोस्तों ने बतायी।

    इस खबर से धौनी काफी दुखी हुए और टूट गये थे। धौनी के करीबी तो ये भी मानने लगे थे कि उस हादसे से उन्हें बाहर निकलने में काफी समय लगेगा।

    लेकिन धौनी ने हिम्मत दिखायी और अपने क्रिकेट पर फोकस किया। उसके बाद धौनी ने कई रिकॉर्ड और टीम इंडिया की कमान भी संभाली। धौनी ने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें टेस्ट में धौनी ने 6 शतक और 33 अर्धशतक व एक दोहरे शतक की मदद से 4876 रन बनाये। जबकि 10 शतक और 73 अर्धशतक की मदद से वनडे में 10773 रन बनाये।

    टी 20 में धौनी ने 23 अर्धशतक की मदद से 4669 रन बनाये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धौनी ने पिछले साल संन्यास की घोषणा की, लेकिन अब भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान पर नजर आ रहे हैं। आईपीएल में धौनी अब तक 4669 रन बना चुके हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!