अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      मॉरीशस में फंसे 200 छात्रों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की बड़ी पहल

      मॉरीशस में फंसे छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री और झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई। छात्रों के उस दल में जमशेदपुर और सरायकेला का भी छात्र शामिल है…”

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। मॉरीशस में फंसे भारतीय छात्रों के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने पहल शुरू कर दी है।

      BANNA GUPTA 1आज जमशेदपुर में अपने आवास पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल छात्रों का हाल जानने और मॉरीशस सरकार के साथ संपर्क साधने का निर्देश दिया है।

      बता दें कि आईएचएम कोलकाता से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे 200 छात्र मॉरीशस पढ़ने गए थे। अचानक कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉक डाउन होने के बाद, सभी छात्र मॉरीशस में ही फंस गए।

      इधर मीडिया में खबर आने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता हरकत में आए और तत्काल सभी छात्रों का सुध लेने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। मंत्री ने साफ कर दिया है कि विदेशों में फंसे छात्रों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

      वहीं छात्रों के दल में सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम की पार्षद राजरानी महतो का पुत्र राहुल महतो भी है। इसके अलावा जमशेदपुर के बारीडीह की एक छात्रा भी उस दल में है।

      कहते हैं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता…..

       

      वैसे अपने बच्चों के फंसे होने और उन्हें वहां हो रही परेशानियों को देखते हुए पार्षद राजरानी महतो ने झारखंड सरकार और  केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल मंत्री के पहल को एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा सकता है।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!