अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      झारखंड में बढ़ेगा लॉकडाउन, सीएम ने दिए संकेत

      “श्रमिक जहां भी फंसे होंगे, सरकार उन्हें वापस लाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण मजदूर मानसिक तनाव में है। श्रमिकों को मानसिक तनाव से निकलकर सामान्य जीवन देना जरूरी है…   

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। सीएम हेमंत सोरेन ने यह संकेत देते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा। संक्रमण फैलने की गति और रिकवरी दर का आकलन करने के बाद जरूरत पड़ी तो राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा।

      लॉकडाउन में ढील की कोई जल्दबाजी नहीं है। सीएम ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करके राज्य के लोगों की जिंदगी बचाना है।

      सीएम ने कहा कि वह कोरोना संक्रमण बढ़ने से हतोत्साहित नहीं हैं। राज्य में कोरोना प्रबंधन की वजह से ही अन्य राज्यों से विपरीत झारखंड में कहीं भी अराजकता का माहौल नहीं है। कहीं भी सड़कों पर प्रवासी मजदूर पैदल चलते नहीं दिख रहे हैं।

      सीएम ने कहा कि जल्द से जल्द मजदूरों का मूवमेंट खत्म करने की कोशिश की जा रही है। ताकि लोगों की जिंदगी को सामान्य बनाने के लिए कार्य योजना पर काम शुरू हो सके। इसी कड़ी में लद्दाख में फंसे श्रमिकों को विमान से लाया गया। अंडमान में फंसे करीब 320 श्रमिकों को रविवार तक लाया जाएगा।

      सीएम ने कहा कि झारखंड लौट रहे एक-एक प्रवासी की स्किल, स्थान आदि के आधार पूरी मैपिंग की जा रही है। कई जिलों में अग्रिम कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। काम के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लांच की गई तीनों योजनाओं पर काम शुरू हो गया है।

      इन योजनाओं में पांच लाख को रोजगार मिल चुका है। अगला लक्ष्य दस लाख लोगों को रोजगार से जोड़ने का है। कृषि क्षेत्र में भी लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। शहरी क्षेत्रों में भी जल्द बड़े पैमाने पर रोजगार की योजनाएं लांच की जाएगी।

      सीएम ने कहा कि अब तक देश के विभिन्न राज्यों में फंसे करीब 4.5 लाख प्रवासी लोग झारखंड वापस आ चुके हैं, लेकिन अभी भी देश के कई दुर्गम स्थानों पर लोग फंसे हैं। इन्हें ट्रेन या आम यातायात के माध्यम से लाना बहुत मुश्किल है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!