Home झारखंड लालू पर फिर कोरोना का खतरा, 9 सुरक्षाकर्मी निकले संक्रमित, चतरा एसपी भी...

लालू पर फिर कोरोना का खतरा, 9 सुरक्षाकर्मी निकले संक्रमित, चतरा एसपी भी पॉजेटिव

0

चतरा के एसपी ऋषभ झा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी भी संक्रमित पायी गई हैं। इसके बाद दोनों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। राजद सुप्रीमो लालू यादव पर फिर से कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। उनकी सुरक्षा में तैनात 9 जवान संक्रमित निकले हैं।

LALU RIMS CORONA 2पिछले दिनों भी लालू के 3 सेवादार पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें कोविड वार्ड से सटे पेइंग वार्ड से हटाकर निदेशक के केली बंगला में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले उनकी कोरोना जांच भी करायी गई थी, जो निगेटिव निकली थी।

इसके अलावा रांची के साइबर थाने के दो पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार को झारखंड में कोरोना के 517 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26938 हो गई है। इस दौरान 8 संक्रमितों की जान भी चली गई है।

राज्य में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 286 हो गई है। लेकिन राहत की बात है कि लगातार संक्रमित ठीक भी हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 754 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

इस तरह से झारखंड में अबतक 17 हजार 320 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल राज्य में कोरोना के कुल 9332 एक्टिव केस हैं।

पिछले 24 घंटे में एक बार फिर राजधानी रांची में कोरोना मरीजों के मिलने का आंकड़ा सौ से ऊपर रहा। बीते दिन यहां 114 नए संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा  धनबाद से 84, पूर्वी सिंहभूम से 61, पलामू से 44, रामगढ़ से 30, पश्चिमी सिंहभूम से 26, बोकारो से 22, खूंटी से 19, गुमला, लातेहार व सिमडेगा से 12-12, गढ़वा, हजारीबाग, सरायकेला व देवघर से 11-11, कोडरमा से 9, दुमका और लोहरदगा से 7-7, जामताड़ा से 5, चतरा से 3 और गिरिडीह, साहिबगंज और गोड्डा से 2-2 संक्रमित मरीज मिले हैं।

झारखंड में गुरुवार को 754 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें रांची से 89, लातेहार से 80, पलामू से 76, देवघर से 75, गढ़वा से 74, बोकारो से 55, पूर्वी सिंहभूम से 50, हजारीबाग से 43, खूंटी से 33, धनबाद से 28, गुमला से 27, पश्चिमी सिंहभूम से 27, कोडरमा से 22, रामगढ़ से 15, सिमडेगा से 14, गिरिडीह से 13, जामताड़ा से 12, सरायकेला से 10, दुमका से 7 और गोड्डा से 4 लोग हैं।

इस दौरान लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो रही है। बीते दिन 8 मरीजों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी है। इनमें जमशेदपुर के 6, बोकारो और रांची के 1-1 संक्रमित हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की मौत का आधिकारिक आंकड़ा 286 हो गया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version