अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      35 वार्डों में यूं घर-घर राशन पहुंचा रहे उदगम के कर्मवीर

      सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ जंग में कर्मवीरों के फेहरिश्त में एक नाम और जुड़ गया है। वैसे यह नाम कोई नया नहीं है। सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में काम करनेवाली इस कर्मवीर संस्था का नाम उदगम है।

      इस संस्था के नाम एक अनोखा कीर्तिमान है, वो ये कि इस संस्था की ओर से एक दिन में देश में सबसे ज्यादा एक हजार यूनिट रक्तदान का कीर्तिमान स्थापित किया गया और आज भी संस्था लगातार जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने पर अपने जांबाज वॉलेंटियर्स के साथ ब्लड बैंक को रक्त मुहैया करा रही है।

      Untitled

      वहीं संस्था के कर्मवीरों ने अब बड़ी जिम्मेवारी उठाने का संकल्प लिया है। इसके तहत संस्था के कर्मवीर लॉक डाउन की मियाद पूरी होने तक पूरे निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में पार्षदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों के घर- घर राशन पहुंचाने का फैसला लिया है। जिसकी व्यापक पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी गई है।

      इस संबंध में संस्था की संरक्षक सोनिया सिंह ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य आज से ही इस अभियान की शुरूआत करने जा रही है। उन्होने बताया संस्था के इस काम में निगम क्षेत्र के सभी पार्षदों का सहयोग लिया जा रही है, और उनसे प्राप्त  जरूरतमंदों की सूची के आधार पर अनाजों का वितरण लॉकडाउन की मियाद पूरी होने तक जारी रहेगी

      उन्होंने बताया कि संस्था के सभी सदस्य लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए इस काम को करेंगे। वहीं उन्होंने दावा किया है, कि पूरे निगम क्षेत्र में किसी भी जरूरदमंदों को भूखा सोने नहीं दिया जाएगा।

      इधर संस्था के इस प्रयासों का आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर ने अमित उर्फ बॉबी सिंह ने सराहना करते हुए कहा है, कि इस वक्त ऐसे स्वयंसेवी संस्थाओं के बदौलत कोरोना के खिलाफ लगी जा रही जंग पर विजय प्राप्त किया जा सकता है।

      बताती हैं संस्था की संरक्षक सोनिया सिंह…?

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!