Home झारखंड यहां है कर्मियों का टोटा, एक अफसर संभाल रहा पाँच मलाईदार महकमा...

यहां है कर्मियों का टोटा, एक अफसर संभाल रहा पाँच मलाईदार महकमा !

0

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अधिकारियों की घोर कमी है। ऐसा इसलिए कि जिले के एक ही अधिकारी को पांच-पांच मलाईदार पद मिलने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है।

जी हां। सरायकेला- खरसावां जिले के डीआरडीओ को जिले के उपायुक्त ने एक औऱ नयी जिम्मेवारी सौंप दी है। अब महाशय आपूर्ति विभाग की भी जिम्मेवारी संभालेंगे। यानी जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार के रूप में योगदान देंगे।

saraikela admin news 3

इसके पूर्व ये साहब डीसी के पीए, योजना पदाधिकारी औऱ गोपणीय शाखा के प्रभारी के तौर पर जिले में सेवा दे रहे थे। अब जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रियंका सिंह को जिले के उपायुक्त ने इस पद से हटाकर पहले से चौपाए पर बैठे साहब को कमान सौंप दी है।

वैसे सूत्रों की अगर मानें तो प्रियंका सिंह को बड़े राजनीतिक दबाव के कारण पद से हटाया गया है। वे जिले के पीडीएस डीलरों द्वारा किए जा रहे कालाबाजारी को लेकर बेहद ही सख्त कदम अपना रही थी।

इतना ही नहीं पिछले दिनों वे गम्हरिया के दर्जन भर पीडीएस डीलरों पर शिकंजा कसते हुए उनके लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा कर चुकी है।

यहां तक कि अपने अधिनस्थ गम्हरिया के एमओ को शो-कॉज भी किया था। वहीं विभाग के कार्यों में सख्ती को जिले के डीलर पचा नहीं पा रहे थे।

पिछले दिनों गम्हरिया प्रखंड के पीडीएस डीलरों ने जिले में सख्ती से ई-पॉश मशीन द्वारा राशन वितरण किए जाने के परमान को तुगली फरमान बता विरोध जताया गया था।

कुल मिलाकर प्रियंका सिंह के सख्ती को न तो विभाग के अधिकारी पचा पा रहे थे, न ही जिले के डीलर। अब जिले के उपायुक्त ने डीआरडीओ को महत्वपूर्ण पद की कमान दे दी है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ये साहब एक साथ पांच-पांच पद से कितना मलाई खुद खाते हैं और कितना अपने विभागीय आकाओं-नेताओं को खिलाते हैं। वैसे जिले में इसकी चर्चा जोरों पर हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version