अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      अंततः कोरोना को हराकर 240 दिन बाद चेन्नई से सकुशल रांची लौटे शिक्षा मंत्री, खुद सीएम ने की अगुआनी

      शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 28 सितंबर, 2020 को कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना संक्रमित होते ही रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होता देख उन्हें रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया। लेकिन, कोरेना वायरस फेफड़े को अधिक संक्रमित करने के कारण उन्हें 19 अक्तूबर, 2020 को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया था

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क)। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करीब 8 महीने बाद चार्टर विमान से चेन्नई से रांची लौटे हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। इससे पहले सीएम श्री सोरेन ने शिक्षा मंत्री के डोरंडा स्थित आवास का निरीक्षण भी किया।

      Finally after 240 days after defeating Corona the Education Minister returned to Ranchi safely from Chennai led by the CM himself 3कोरोना को मात देकर करीब 8 महीने बाद चेन्नई से रांची लौटने पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के चेहरे पर साफ खुशी झलक रही थी। खुशी थी सकुशल अपने घर लौटने की। करीब 8 महीने तक चेन्नई में रहकर इलाज कराने के बाद आज सोमवार को रांची लौटे हैं।

      सोमवार की सुबह रिम्स के दो चिकित्सक क्रिटिकल केयर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पीके भट्टाचार्य और मेडिसिन विभाग के डॉ अजीत डुंगडूंग चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल गये।

      Finally after 240 days after defeating Corona the Education Minister returned to Ranchi safely from Chennai led by the CM himself 2यहां उन्होंने एमजीएम, चेन्नई के डॉक्टर्स से स्वास्थ्य संबंधी हर पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद शिक्षा मंत्री के साथ वापस रांची लौट आये हैं।

      शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के रांची लौटने से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री के आवंटित आवास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं श्री महतो की स्वास्थ्य की सुरक्षा के अनुकूल व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित लोगों को दिया।

      चेन्नई से लौटने के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो डोरंडा स्थित नये आवास में रहेंगे। पूर्व यह आवास बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल को आवंटित था। कुछ माह पहले ही उन्होंने आवास खाली किया था। आवास के मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है।

      चेन्नई के एमजीएम  हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने फेफड़े का प्रत्यारोपण 10 नवंबर, 2020 को किया। इसके बाद से शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा। इसके बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी, लेकिन शिक्षा मंत्री चेन्नई में ही रहे। इस दौरान पूरी स्वस्थ होने और डॉक्टरों की सलाह पर सोमवार को रांची लौटे हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!