Home आस-पड़ोस भाजपा नेता की हत्या पर बोले रघुवर- ‘हमने भूमाफियाओं पर लगा रखी...

भाजपा नेता की हत्या पर बोले रघुवर- ‘हमने भूमाफियाओं पर लगा रखी थी लगाम’  

0

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भाजपा नेता सह अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या के बाद जमशेदपुर में राजनीति शुरू हो गयी है।

बता दें कि परिजनों ने भाजपा नेता की हत्या का आरोप जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भरतीय जन मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमूल्या कर्मकार और गौतम घोष व अन्य के खिलाफ लगाया है।ex cm raghuwar das on bjp leader murder 2

वहीं बिरसानगर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले से जुड़े चार अभियुक्तों अमूल्या कर्मकार, गौतम घोष, संतोष सांडिल और भूला दास को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। इधर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बिरसानग पहुंचे।

जहां उन्होंने मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार पर जहां सीधा हमला किया। उन्होंने बगैर नाम लिए सरयू राय पर चुनाव में दुष्प्रचार कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मृतक को शहीद कहकर संबोधित करते हुए कहा कि भू- माफियाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए युवा अधिवक्ता शहीद हुए हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन से मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।

उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जो भू- माफिया भूमिगत हो गए थे, वर्तमान सरकार में फिर से सर उठाने लगे हैं। उन्होंने राज्य की लगातार गिरते विधि-व्यवस्था पर निशाना साधा।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, वर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री घटनास्थल पर भी गए। जहां भाजपा नेता की मंगलवार देर रात अपराधियों ने नृशंष हत्या कर दी थी। फिलहाल जमशेदपुर की राजनीति एक बार फिर से उफान लेती नजर आ रही है।

सुनिए वीडियोः क्या कहते हैं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास…..

error: Content is protected !!
Exit mobile version