Home गांव-देहात नालंदाः डीएम ने की ऐसे तीन मुखिया को बर्खास्त करने की अनुशंसा

नालंदाः डीएम ने की ऐसे तीन मुखिया को बर्खास्त करने की अनुशंसा

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। नालंदा जिला के डीएम योगेंद्र सिंह ने तीन मुखिया को बर्खास्त करने की अनुशंसा पंचायती राज विभाग के सचिव से की है। जिनमें हिलसा, चंडी, एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र के एक-एक मुखिया शामिल हैं।

खबर है कि इन तीन पंचायत के मुखिया पर सात निश्चय योजना के तहत होने वाले कार्य के लिए वार्ड में राशि हस्तांतरित नहीं करने के आरोप लगे। जिसकी जांच जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने की। जांच में आरोप सही पाए गए।

चंडी प्रखंड के तुलसीगढ़ पंचायत के मुखिया मणिकांत मनीष पर भी राशि हस्तांतरित नहीं करने का आरोप है। इस मामले में उन्होंने जिला पंचायत पदाधिकारी के नोटिस का जवाब दिया, लेकिन स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहने के कारण इनके विरुद्ध भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

वहीं हिलसा प्रखंड के कोरावां पंचायत की मुखिया प्रेमशिला देवी को बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई है। प्रेमशीला देवी पर आरोप है कि उन्होंने पंचायत के खाते में पर्याप्त राशि रहने के बावजूद वार्ड में राशि हस्तांतरित नहीं की है। जिसके कारण विकास बाधित हुआ है। साथ ही उन्होंने स्पष्टीकरण का जवाब भी नहीं दिया है

उधर एकंगरसराय प्रखंड के धुरगांव पंचायत की मुखिया संजू देवी पर भी राशि हस्तांतरित नहीं करने का आरोप है। उनके खिलाफ भी जिला पंचायत राज पदाधिकारी की जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version