धनबाद के वरीय पत्रकार की रिम्स में मौत, कोरोना संक्रमित थे संजीव सिन्हा

0
273

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची की मीडिया के लिए न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआइ) के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम की आत्महत्या के साथ ही एक बड़ी दुःखद खबर आई है।

धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिन्हा की गुरुवार सुबह रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गये थे।

वे एक राष्ट्रीय दैनिक के आसनसोल कार्यालय में वरीय संवाददाता के रूप में काम कर रहे थे। हर दिन मैथन स्थित आवास से आसनसोल आना-जाना करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here